Berojgari Bhatta Yojana के अंतर्गत सभी शिक्षित बेरोजगार लोगों को भारत सरकार द्वारा एक नियमित धन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की है। लॉकडाउन के कारण कई सारे शिक्षित व्यक्तियों का रोजगार चला गया इसी चीज को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत की गई है।अभी इस योजना के तहत सिर्फ मध्यप्रदेश के बेरोजगार लोगों को एक नियमित धनु राशि दी जाएगी। परंतु अब इसे जल्दी ही पूरे भारत में दोबारा से लागू किया जाने वाला है। इसलिए आपको पहले से ही इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए।
पहले बेरोजगार भत्ता योजना के अंतर्गत लोगों को 1500 रुपए मिलते थे। परंतु अभी 1500 रुपए को बढ़ाकर 3500 रुपए किए जाने के बात सरकार में हो रही है और जल्द ही इसे लागू भी कर दिया जाएगा। इसीलिए आपको हम इस योजना के बारे में बता रहे हैं ताकि यदि आप शिक्षित हैं और इस समय बेरोजगार बैठे हैं तो आपको भी कुछ धन राशि सरकार के द्वारा मिल जाए।बेरोजगारी भत्ता योजना 2022:-
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार लोगों को कुछ सहायता देने के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना 2022 चालू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पहले हर एक शिक्षित व्यक्ति जिन्होंने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया हो उन्हें 1500 रुपए मिलते थे। परंतु अब सरकार इसे ₹1500 से बढ़ाकर ₹3500 रुपए करने जा रही है। इसीलिए आप जितना जल्दी बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करेंगे आपको उतना ही लाभ मिलेगा याद रखें कि जो भी लोग बेरोजगारी भत्ता के अंतर्गत आवेदन कर रहे हैं उनके पास मध्य प्रदेश का स्थाई रूप से निवासी होने का पत्र जरूर होना चाहिए। वरना उनकी एप्लीकेशन को खारिज कर दिया जाएगा।
बेरोजगार भत्ता योजना 2022 के लिए पात्रता का मानदंड:-
- बेरोजगार भत्ता का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार स्थाई रूप से मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- बेरोजगार भत्ता उम्मीदवार की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- बेरोजगार भत्ता का लाभ पाने के लिए उम्मीदवार कम से कम 12 वीं पास होना चाहिए। अगर उम्मीदवार 12वीं पास नहीं है तो वह बेरोजगार भत्ता के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
- बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए उम्मीदवार की पारिवारिक आय 3 लाख रूपए से कम होनी चाहिए।
- जो व्यक्ति किसी भी प्राइवेट या सरकारी कंपनियों में काम करता है वह व्यक्ति बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदन लिए आवश्यक दस्तावेज :-
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- 12वीं का रिजल्ट
- मोबाइल नंबर
- बैंक का अकाउंट नंबर
- आय प्रमाण पत्र
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन कैसे करें(How to apply for berojgar Bhatta 2022)
- सबसे पहले आपको को एमपी रोजगार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://mprojgar.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
- इस होम पेज पर अप्लीकेंट (Applicant) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा।
- अब आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे आपका नाम, पता, अकाउंट नंबर, मोबाईल नम्बर आदि बिल्कुल सही-सही भरे।
- अब आवेदन फॉर्म में दिए गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- उसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
- इसके बाद नीचे दिया गया कैप्चा भरे।
- उसके बाद आपको सबमिट की बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपका बेरोजगारी भत्ता योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन हो गया है।
- आप कही भी और कभी भी अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर सकते हैं।
FAQ-
बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदन के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?
बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदन के लिए आपकी उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
बेरोजगारी भत्ता योजना किसके द्वारा चालू की गई है?
बेरोजगारी भत्ता योजना भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चालू की गई है।
