Pappa Ki Haleem Viral Video: कभी एक ग्राहक नहीं आते थे दुकान पर, अब लाइन में खड़े रहते हैं लोग

Pappa Ki Haleem Viral Video: हैदराबाद में रहने वाला "अदनान" जो कि अभी सिर्फ 9 साल का है। अपने पापा की हलीम की दुकान ना चलने के कारण बहुत ही दुखी था। लॉकडाउन के बाद से उसके पापा का बिजनेस बंद हो गया उसके पापा ने दोबारा से कुछ पैसे जोड़कर हैदराबाद में Pappa ki Haleem नाम से एक दुकान चालू करी, परंतु दुकान पर एक भी ग्राहक नहीं आ रहा था।

Watch Pappa ki Haleem Viral Video

इससे 9 साल का लड़का "अदनान" परेशान होकर अपने पापा की दुकान की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के कुछ ही दिन बाद उसके दुकान पर बड़े-बड़े लोग हलीम खाने के लिए आने लगते हैं। अदनान और उसके पापा को यह सब समझ नहीं आ रहा था कि अचानक से इतने सारे लोग उसकी दुकान पर कैसे आने लग गए हैं परंतु फिर उन्हें लोगों के कारण ही पता चला कि उसके द्वारा बनाई गई वीडियो वायरल हो गई है।

Pappa ki Haleem Viral Video

अदनान के पापा कहते हैं की लॉकडउन के कारण जब उन्होंने अपना पुराना बिजनेस बंद किया था। उसके बाद से उन्होंने अदनान की पढ़ाई छुड़वा दी क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे, परंतु अब जब उनकी हलीम की दुकान काफी चलने लग गई है तो उन्होंने कहा है कि अब वह अदनान का एडमिशन दोबारा से स्कूल में करवाएंगे ताकि उनका लड़का पढ़ लिख कर एक बड़ा आदमी बने।

अदनान के पापा अदनान द्वारा उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करें जाने से बहुत ही खुश है उन्होंने कहा है कि आज लोग उन्हें अदनान के पापा के नाम से जानते हैं। मात्र 9 साल की उम्र में ही अदनान ने अपने पापा का नाम रोशन कर दिया है।

Watch Pappa ki Haleem Viral Video

अदनान से पूछे जाने पर अदनान ने कहा कि जब उनके पापा ने नई-नई Pappa ki Haleem नाम से दुकान खोली तब वह काफी खुश थे,परंतु कुछ दिन दुकान पर रोज जाने के बाद एक भी ग्राहक नहीं आता था इसके बाद से उनके पापा काफी परेशान हो गए थे। अदनान से अपने पापा की परेशानी देखी नहीं गई और उसने अपने पापा की हलीम की दुकान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद अदनान की Pappa ki Haleem की दुकान चल पड़ी। अदनान के पापा कहते हैं कि पहले जहां उनकी दुकान पर सिर्फ 50 लोग आते थे हलीम खाने आज वहां 200 से 300 लोग आते हैं और वहां पर अब तो लाइन लगी रहती है हलीम खाने के लिए।

Post a Comment