शिखर धवन का यह वीडियो रियल नहीं है। शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक reel अपलोड करी है जिसमें कि वह अपनी क्रिएटिविटी को दिखा रहे हैं और कुछ लोगों के संग मिलकर उन्होंने यह reel बनाई है। जैसे ही उन्होंने इस reel को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया तो कुछ लोगों ने इस वीडियो को डाउनलोड करके एडिट करके सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया, जिसे देखकर यह लगता है कि शिखर धवन को कुछ व्यक्ति मिलकर मार रहे हैं।
शिखर धवन इस बार आईपीएल में पंजाब की ओर से खेल रहे थे परंतु पंजाब इस आईपीएल में क्वालीफाई नहीं कर पाए जिसके बाद सभी पंजाब टीम के खिलाड़ी वापस अपने घर लौट गए थे इसी दौरान शिखर धवन भी अपने घर लौट गए और उन्होंने यह वीडियो अपने घर के लोगों के साथ मिलकर बनाया है।
